सड़क बनने से पहले ही लोग उठा ले गए गीला सीमेंट! लोग बोले- ‘ऐसे कैसे होगा विकास?…

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग निर्माणाधीन सड़क से गीला सीमेंट और कंक्रीट उखाड़कर अपने बर्तनों और बोरियों में भरकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के जहानाबाद जिले के एक गांव का है।

वीडियो में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग सड़क पर डाले गए ताजा कंक्रीट को निकालकर अपने साथ ले जाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग इस सामग्री का इस्तेमाल अपने घरों के निर्माण में करना चाहते थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

कई यूजर्स ने इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए नाराजगी जताई। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह घटना ग्रामीण इलाकों में गरीबी और आवास जैसी मूलभूत समस्याओं की ओर भी इशारा करती है।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन पर मामले की जांच और सड़क निर्माण कार्य की निगरानी बढ़ाने का दबाव बना है। हालांकि, वायरल वीडियो के संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *