बहुत मिर्ची लग रही है- बालोद में मंच से भूपेश बघेल का फूटा गुस्सा- BJP और समाज के पदाधिकारियों पर साधा निशाना
बालोद। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक सम्मेलन के दौरान अचानक भड़क गए। मंच से किसानों और धान खरीदी पर बोल रहे भूपेश को जब राजनीतिक बयान न देने की चेतावनी मिली, तो उन्होंने खुले मंच से तीखा विरोध दर्ज कराया।
भूपेश बघेल ने नाराजगी जताते हुए कहा- किसानों की बात में राजनीति कैसे आ गई? अगर बोलना गलत है तो मुझे बुलाया ही क्यों? उन्होंने मंच पर मौजूद जिलाध्यक्ष और समाज के पदाधिकारियों पर सीधे सवाल खड़े किए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने BJP नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरे दल के लोग मिर्ची खा रहे हैं, लेकिन मैं उनके दबाव में चुप नहीं रहूंगा।
भूपेश बघेल ने BJP सरकार पर गंभीर आरोप लगाए जिनमें –
1, धान खरीदी में भारी अव्यवस्था
2, 30 करोड़ रुपए का धान चूहों के खाने का दावा
3, धान से भरे ट्रक जंगलों में गायब
4, किसानों को कमजोर करने की साजिश
5, तय समय पर खरीदी पूरी नहीं होगी शामिल थी।
विवाद बढ़ने के बाद भूपेश बघेल ने साफ कहा कि जिन्हें मेरी बात से तकलीफ हुई है, उनके लिए मुझे खेद नहीं। समाज को सम्मान देना सीखना चाहिए।
BJP विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश पर तंज कसते हुए कहा कि इज़्ज़त मांगने से नहीं मिलती, आचरण से मिलती है।
इस घटनाक्रम के बाद बालोद सहित पूरे प्रदेश में
धान खरीदी और सामाजिक मंचों पर राजनीति को लेकर
सियासी तापमान और बढ़ गया है।