सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी बधाई, बोले-रचनात्मक सोच से मिलेगा नया दिशा और ऊर्जा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मशहूर गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को देश के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब संस्थान में लंबे समय से शीर्ष नेतृत्व का पद खाली था।
अश्वनी वैष्णव ने उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें एक “अद्वितीय रचनात्मक व्यक्तित्व” बताया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रसार भारती को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलेगी।
प्रसार भारती देश का प्रमुख सार्वजनिक प्रसारण संस्थान है, जिसके अंतर्गत आकाशवाणी और दूरदर्शन जैसे प्लेटफॉर्म आते हैं। माना जा रहा है कि प्रसून जोशी के अनुभव से संस्था को रचनात्मक और डिजिटल स्तर पर मजबूती मिलेगी।
प्रसून जोशी साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा और जनसंचार के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और उनकी पहचान एक बहुआयामी रचनात्मक पेशेवर के रूप में रही है।