भिलाई। स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित करने के लिए 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन सुपेला में किया जा रहा है। यह आयोजन सनातन धर्म परिषद मठ मंदिर प्रबंधन महासभा के द्वारा किया जा रहा है। इसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। वाय राजेंद्र कुमार राव ने बताया कि सुबह 10 बजे से सरस्वती पूजन दीप प्रज्ज्वलन होगा, 10.05 को आमंत्रित सम्मान तिलक लगाएंगे। इसके बाद उद्बोधन होगा, अतिथियों का सम्मान होगा।