5 नेत्रियों की दावेदारी में छन्नी साहू से भिड़ी जंग, OBC समीकरण ने दिलाई जीत
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव! संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दिल्ली में AICC के साक्षात्कार में संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, लक्ष्मी ध्रुव, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा की दावेदारी थी।
पूर्व CM भूपेश बघेल के समर्थन से बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने छन्नी साहू (पूर्व विधायक, PCC पसंद) को पछाड़ दिया। ढाई साल खाली पड़े इस पद पर OBC समीकरण हावी रहा।