नीस में जुटे स्टार्टअप: निवेशक और शोध संस्थान; भारत-फ्रांस ने डीप-टेक और नवाचार सहयोग बढ़ाने का दिया संदेश…

मोदी-मैक्रों ने फ्रांस में किया ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन, तकनीकी साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

फ्रांस। फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने रविवार को ‘भारत इनोवेट्स 2026’ 2026) का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय आयोजन भारत और फ्रांस के बीच नवाचार, स्टार्टअप और डीप-टेक सहयोग को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के स्टार्टअप, नवप्रवर्तक, वेंचर कैपिटल फंड, शोध संस्थान और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य भारतीय डीप-टेक नवाचारों को वैश्विक निवेशकों और तकनीकी साझेदारों से जोड़ना है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “इनोवेशन भारत के डीएनए में है।” उन्होंने जोर दिया कि भारत अब केवल तकनीक अपनाने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया को तकनीकी समाधान देने वाला देश बन रहा है। उन्होंने ‘मानवता के लिए तकनीक’ और ‘AI for All’ के विजन को भी रेखांकित किया।

राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत के तेजी से बढ़ते नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक और अनुसंधान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। कार्यक्रम को भारत-फ्रांस ‘ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ की प्रमुख पहल माना जा रहा है।

बताया गया कि ‘भारत इनोवेट्स 2026’ में 120 से अधिक भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप, प्रमुख विश्वविद्यालय और अनुसंधान संस्थान भाग ले रहे हैं। अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, रक्षा तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *