दुर्ग के बड़े नाला में बनेगा स्टाप डेम और रपटा; 3.67 करोड़ की मंजूरी…

दुर्ग। राज्य सरकार ने दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बटंग रोड के पास बड़े नाला में ग्राम नारधी में स्टाप डेम सह रपटा निर्माण कार्य के लिए वर्ष 2024-25 में 3 करोड़ 67 लाख 3 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद लगभग 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना से किसानों को खेती के लिए बेहतर जल उपलब्धता मिलेगी और क्षेत्र में जल संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *