नेशनल हेराल्ड मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; रायपुर में भाजपा कार्यालय की ओर कूच, भूपेश बघेल और दीपक बैज रहे मौजूद, पुलिस से हुई धक्कामुक्की; बैरिकेड्स तोड़े…

रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, जहां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी मौके पर मौजूद रहे।

आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान कुछ स्थानों पर बैरिकेड्स तोड़े जाने की भी सूचना है। हालात को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *