ताम्रध्वज साहू ने भरी नई ऊर्जा: बोले- ज़मीनी संगठन ही कांग्रेस की असली ताक़त…

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और नई टीम के माध्यम से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करने पर जोर दिया।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर रहा।

ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। जनसेवा, संघर्ष और एकजुटता के बल पर संगठन को और मजबूत करते हुए जनता की आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के नवनियुक्त पदाधिकारी रिवेन्द्र यादव, टिकेश्वरी लाल देशमुख, योगिता चन्द्रकार, लक्ष्मी साहू, उत्तरा कोसरे, प्रदीप चन्द्रकार, कृष्णा देवांगन, डॉ. पिलेश्वर साहू, जामवंत गजपाल, घनश्याम गजपाल, रुपेश देशमुख, मुकुंद पारकर, बहादुर नेताम, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *