मैं ख़ुद ज़िम्मेदार हूं, लिख छोड़ा नोट: बाथरूम में जल कर मृत मिलीं शिक्षिका रजनी देवांगन…

ट्यूशन पढ़ने आए बच्चों ने दी जानकारी; दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, रजनी देवांगन मृत मिलीं

भिलाई। भिलाई शहर सेक्टर 8 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। महिला शिक्षिका रजनी देवांगन अपने ही घर में मृत पाई गईं। घटना का खुलासा तब हुआ जब उनके घर ट्यूशन पढ़ने आने वाले बच्चे पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, रजनी देवांगन घर पर ट्यूशन भी पढ़ाती थीं। निर्धारित समय पर बच्चे पढ़ने पहुंचे, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।

बच्चों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसी दौरान घर के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति गंभीर समझते हुए तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर बाथरूम में रजनी देवांगन की जली हुई अवस्था में बॉडी मिली। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके से एक लिखित नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था-आत्महत्या के लिए मैं जिम्मेदार हूं।

हालांकि पुलिस यह जांच कर रही है कि नोट रजनी देवांगन ने ही लिखा है या नहीं। हैंडराइटिंग और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।

बताया जा रहा है कि रजनी देवांगन शिक्षिका थीं और घर पर बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थीं। पति प्राइवेट नौकरी करता है वह इंजीनियर है उनका बेटा डॉक्टर है, जबकि बेटी MBBS की पढ़ाई कर रही है। परिवार सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित माना जाता है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच का इंतजार कर रही है।

परिजनों और पड़ोसियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *