दरिंदों ने 2 साल की नन्ही बच्ची के साथ रेप के बाद की हत्या: सड़क किनारे मिला पैंट…

दरिंदगी की सारी हदें पार: 2 साल की नन्ही बच्ची की रेप के बाद हत्या, सड़क किनारे फेंका पैंट…

बिहार। बांका जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची खेलते हुए गायब हो गई, शाम को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास उसका निर्वस्त्र शव मिला।घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

परिजनों के अनुसार बच्ची 2 साल की थी और अपनी नानी के यहां रहती थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह घर के बाहर खेल रही थी, लेकिन कुछ देर बाद गायब हो गई।

दिनभर खोजबीन के बाद शाम को शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव के पास सड़क किनारे बच्ची का जूता और पैंट भी मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि दुष्कर्म के बाद ही उसकी हत्या की गई और शव को वहां फेंक दिया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल ले जाया गया है।पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

ग्रामीणों की मांग है कि दोषी को कठोर से कठोर सजा दी जाए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मामूली-सी आवाज पर भी लोगों की नींद उड़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *