प्रेमी खुद को आग लगाकर प्रेमिका से लिपट गया: प्रेमी की मौत प्रेमिका की हालत नाजुक…

4 साल के रिश्ते का खौफनाक अंत:

प्रेमी फरहान ने प्रेमिका पर आग लगाई, खुद भी झुलसा; फरहान की मौत, युवती की दशा नाजुक

उमरकोट के तुर्कमान गेट इलाके में घटना, 90% झुली प्रेमिका इलाजरत

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के उमरकोट क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाके में सोमवार शाम प्रेम प्रसंग का दर्दनाक मोड़ सामने आया। 28 वर्षीय फरहान ने कथित तौर पर प्रेमिका के घर पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और अपनी प्रेमिका को खुद से लिपटा लिया।

पड़ोसियों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और किसी तरह दोनों की आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे दोनों को तुरंत मलखान सिंह अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान फरहान की मौत हो गई, जबकि साक्षी लगभग 90% झुलसी हालत में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फरहान और साक्षी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।

इलाके में घटना के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *