पावर हाउस में सड़क हादसे से बिलासपुर के स्टूडेंट की मौत
स्कूटी से पावर हाउस की तरफ जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, चालक फरार; हिट एंड रन का केस दर्ज
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिलासपुर के एक छात्र की मौत हो गई। छात्र की पहचान शुभांक वैष्णव बिलासपुर के रूप में हुई है, शुभांक स्कूटी चलाकर पावर हाउस की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतक बिलासपुर का रहने वाला था और दुर्ग में पढ़ाई करता था। वह अपनी स्कूटी से पावर हाउस की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भीषण था कि छात्र को कुचलते हुए ट्रक फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही छात्र के परिजनों को दे दी गई है , बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है। ट्रक की पहचान होते ही आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।