समाजसेवा और व्यवसाय में सक्रिय भूमिका निभा रहे द‍िनेश अठवानी का जन्मदिन आज…

रायपुर। सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी द‍िनेश अठवानी का जन्म 17 फरवरी 1965 को लाकेनगर, रायपुर में हुआ। मंगलवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

द‍िनेश अठवानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिंधी विद्या मंदिर में तथा महाविद्यालयीन शिक्षा साइंस कॉलेज रायपुर से प्राप्त की। वे आनंदराम अठवानी के सुपुत्र हैं। पारिवारिक व्यवसाय ईंट-भट्ठा का कार्य उन्होंने लगभग 40 वर्षों तक संभाला। वर्तमान में वे रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा फार्म हाउस निर्माण और इंटीरियर कार्य से भी जुड़े हुए हैं।

सामाजिक और विकास कार्यों में योगदान:-

भावनागांव चौक से टिकरापारा मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य में उनका विशेष योगदान रहा। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 65 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराए जाने को उनकी उपलब्धि के रूप में देखा जाता है।

समाज के विभिन्न कार्यों में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और आयोजनों को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

प्रमुख उपलब्धियां

छात्र जीवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

कॉलेज में “बेस्ट स्टूडेंट” अवार्ड से सम्मानित

भागवत गीता के पठन-पाठन में रुचि

वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रति वर्ष लगभग 1000 पौधे रोपण; अब तक 16,000 से अधिक पौधे लगा चुके हैं।

द‍िनेश अठवानी विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। वे सिंधी समाज एवं व्यापारी वर्ग के उत्थान के लिए सक्रिय माने जाते हैं।

मुखी चंदर देवानी सहित समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि द‍िनेश अठवानी सरल, सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं और समाज में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हैं।

समाजजनों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *