रायपुर के बिरगांव के 4 युवकों की दर्दनाक मौत: पांडातराई में गड्ढे से बिगड़ा बैलेंस: 30 फीट नदी में गिरी कार…

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम जिले) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार नदी में गिर गई। यह घटना गड्ढे के कारण बैलेंस बिगड़ने से हुई, जिससे कार पलटते हुए लगभग 30 फीट नीचे खाई में समा गई। सभी सवार रायपुर से कवर्धा शादी समारोह में जा रहे थे।हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार युवक तेज रफ्तार और सड़क के गड्ढे के कारण नियंत्रण खो बैठे। स्थानीय लोग बचाव में जुटे, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी।वही दो अन्य लोगों को घायल बताए जा रहा है।यह हादसा 3-4 मई 2026 के आसपास कवर्धा क्षेत्र में पांडातराई या गंडई नदी के पास हुआ। शादी के लिए जा रहे परिवार के सदस्य प्रभावित हुए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और गढ्ढों को पाटने का काम भी शुरू कर दिया है।हादसे में मृत चारों युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के निवासी थे, जो पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पांडातराई के पास सड़क पर गहरे गड्ढे के कारण उनकी कार का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह पलटते हुए 30 फीट नीचे नदी में गिर गई।दो अन्य सवार घायल बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *