केरल में रेबीज से मासूम की मौत पर बवाल: इलाज़ के बावजूद नहीं बच सकी बच्ची: 4 डॉक्टरों पर केस दर्ज़…

डॉग बाइट के बाद लगाया गया था एंटी-रेबीज टीका, लापरवाही के आरोप में अस्पताल के डॉक्टरों पर FIR

केरल। केरल के कोल्लम जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां कुत्ते के काटने के बाद इलाज करा रही 7 साल की बच्ची की रेबीज से मौत हो गई। इस मामले ने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

परिजनों ने इलाज़ में लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल के चार डॉक्टरों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची को डॉग बाइट के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी हालत बिगड़ती गई और आख़िरकार उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, ख़ासकर तब जब राज्य में पहले भी वैक्सीन लेने के बावजूद रेबीज से मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इलाज़ में कहीं कोई बड़ी चूक तो नहीं हुई।

बड़ा सवाल यह है कि क्या रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी में इलाज़ की प्रक्रिया में लापरवाही हुई? या फ़िर सिस्टम में ही कोई कमी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *