टायर बदलते समय ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर; मुरादनगर के परिवार में मचा कोहराम दो की मौत…

अंबाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा: वैष्णो देवी जा रहे दो युवकों की मौत, 10 साल का बच्चा घायल

गाज़ियाबाद के मुरादनगर स्थित जीतपुर कॉलोनी के रहने वाले सर्राफा कारोबारी अमरदीप वर्मा (25) और उनके दोस्त विक्की जाटव (24) की अंबाला हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में अमरदीप का 10 वर्षीय भतीजा आरव गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, अमरदीप वर्मा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए दो कारों में रवाना हुए थे। देर रात पंजाब के खन्ना कस्बे के पास उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया।

कार को सड़क किनारे खड़ा कर अमरदीप और विक्की स्टेपनी बदल रहे थे, जबकि पास में 10 वर्षीय आरव खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमरदीप और विक्की की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायल आरव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *