कौन है यह युवक?: होली की रात फ्लाईओवर के नीचे मिली लाश, पहचान में जुटी पुलिस…

भिलाई में होली की रात फ्लाईओवर के नीचे मिली युवक की लाश: 20-22 साल के युवक की मौत, पहचान नहीं; गिरने से मौत की आशंका

भिलाई। होली की रात शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब सेक्टर-1 मुर्गा चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने रात करीब 8 बजे युवक को नीचे पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर भिलाई भट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, इसलिए अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि यह हादसा है या अन्य कारण, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है और युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *