पत्नी के प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ा, छोटे भाई संग मिलकर कर दी हत्या: ईर्ष्या, गुस्सा और कत्ल: पत्नी के रिश्ते ने उजाड़ दिए तीन घ़र…

महासमुंद। छत्तीसगढ़‌ के महासमुंद से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पत्नी के कथित अवैध संबंधों को लेकर पति ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी वाकेश साहू को अपनी पत्नी और नकुल साहू के बीच संबंधों की भनक लग चुकी थी। मंगलवार रात नकुल चोरी-छिपे पत्नी से मिलने आरोपी के घर पहुंचा, जहां वाकेश ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसी दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।

विवाद बढ़ने पर वाकेश ने अपने छोटे भाई निर्मल साहू (19) को भी मौके पर बुला लिया। गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने नकुल के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

बुधवार सुबह नकुल का शव आरोपी के घर के सामने पड़ा मिला। घटनास्थल के आसपास खून के निशान और ईंट के टुकड़े भी पाए गए। मृतक के परिजनों की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जांच के बाद मुख्य आरोपी वाकेश साहू ने स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने वाकेश और उसके भाई निर्मल के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, वहीं पत्नी की भूमिका को लेकर भी पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *