भिलाई में जंगली सूअर का कहर, घर लौट रही महिला पर हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफ़र…

भिलाई|दुर्ग जिले के भिलाई में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर 1 इलाके में अचानक एक जंगली सूअर के हमले से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया।घर लौट रही राजकुमारी देवांगन पर सूअर ने पीछे से धावा बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

वीडियो देखे: https://www.instagram.com/reel/DR1XjdyCDWy/?igsh=MWRpZ2J2dDAyNmhscA==

स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से सूअर को हल्ला करके भगाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति नाजुक देख उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सूअर के हमले में महिला के पेट और पैरों में गहरे घाव आए हैं।

घटना के बाद सेक्टर-1 के लोगों में दहशत फैल गई है। सेक्टर 1 के आसपास के इलाकों में जंगली सूअरों को कई दिनों से देखा जा रहा था, आज की घटना को लेकर भिलाई सेक्टर 1 के निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *