सेक्टर-06 ई-मार्केट में दहशत फैलाने वाला युवक पकड़ा गया, धारदार हथियार जप्त…

आम सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी आम सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर नागरिकों में भय उत्पन्न कर रहा था।

दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना भिलाई नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-06 ई-मार्केट, बीएसपी अस्पताल गेट के सामने एक व्यक्ति खुलेआम धारदार हथियार लहराते हुए आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम राजकिशोर राम उर्फ बबुआ, निवासी सेक्टर-06 तेलगू पारा, भिलाई नगर बताया।

आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग धारदार तलवार, एक नग अन्य धारदार हथियार
बरामद किए गए।

आरोपी का कृत्य कानूनन अपराध की श्रेणी में पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्यवाही में थाना भिलाई नगर में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही, जिससे संभावित बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया गया।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन गंभीर और दंडनीय अपराध है, जिस पर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *