स्टेट डिनर में हंसी-मजाक के बीच दिखी मजबूत दोस्ती और रिश्तों की झलक
अमेरिका। अमेरिका दौरे पर पहुंचे किंग चार्ल्स और III और डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर के दौरान हल्का-फुल्का और मजाकिया माहौल देखने को मिला।
डिनर के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर चुटकी लेते हुए माहौल को हल्का कर दिया। ट्रंप के बयान के जवाब में किंग चार्ल्स ने हंसते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन नहीं होता, तो “आप लोग फ्रेंच बोल रहे होते।” इस टिप्पणी पर वहां मौजूद मेहमानों के बीच ठहाके गूंज उठे।
इस दौरान किंग चार्ल्स ने ट्रंप को एक खास तोहफा भी दिया-द्वितीय विश्व युद्ध के समय की एक ऐतिहासिक पनडुब्बी की घंटी। इस गिफ्ट को दोनों देशों के पुराने रिश्तों और मजबूत साझेदारी का प्रतीक बताया गया।
पूरे कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक और दोस्ताना अंदाज देखने को मिला, जिसने इस हाई-प्रोफाइल डिनर को और खास बना दिया। इस मुलाकात को अमेरिका और ब्रिटेन के बीच मजबूत संबंधों के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।