हनीमून मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट: टाइपिंग गलती से मिली आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत
मेघालय। मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा मोड़ आया है। पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है, और इसकी वजह बनी पुलिस की एक बड़ी प्रक्रिया संबंधी गलती।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेजों में गंभीर त्रुटि पाई गई। पुलिस ने जिस धारा के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था, उसकी जगह गलत सेक्शन का उल्लेख कर दिया गया। अदालत ने माना कि आरोपी को सही तरीके से आरोपों की जानकारी नहीं दी गई, जिससे उसके बचाव पर असर पड़ा।
इसी तकनीकी खामी को आधार बनाते हुए कोर्ट ने सोनम को राहत दी। यह उसकी चौथी जमानत याचिका थी, जिसे इस बार मंजूरी मिल गई।
हालांकि, इस फैसले के बाद मृतक के परिवार ने नाराजगी जताई है और उच्च अदालत में चुनौती देने की बात कही है। मामला अभी भी कानूनी प्रक्रिया में है और जांच जारी है।