भिलाई। शहर के बेहतर विकास के लिए उद्यान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, डोम शेड, खेल सामग्री सहित टेनिस कोर्ट को सुविधायुक और बेहतर करने के उद्देश्य से निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय जी द्वारा निरीक्षण किया गया है।
निगम द्वारा दिए जा रहे जनसुविधाओ को और बेहतर बनाने को कहा गया है। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-5 क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियो एवं अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।
निगम आयुक्त द्वारा जोन-5 सेक्टर 5 सड़क 12 में निर्मित डोम शेड का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई कराने निर्देशित किये है। सड़क 12-13 में बने उद्यान का अवलोकन किये। उद्यान के भीतर पानी व्यवस्था सहित मंच एवं उद्यान की साफ-सफाई कराने कहा गया है। साथ ही उद्यान में पूर्व से स्थापित खेल सामग्री को संधारण कराने निर्देशित किये है, जिससे बच्चे खेल सामग्री का उपयोग कर सके।
आयुक्त ने सड़क 14-15 में बने टेनिस कोर्ट का अवलोकन किये। खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए टेनिस कोर्ट में आवश्यक संधारण कराने कहा गया है। वाटर एटीएम को पानी उपलब्धता अनुसार सुव्यवस्थित कर संचालित करने कहा गया है । समीपस्थ उद्यान का अवलोकन करते हुए उद्यान में सिंचाई व प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित करने कहा गया है । और पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए पौधा रोपण कराने तथा खेल सामग्री का संधारण कराने निर्देशित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रिया करसे, सहायक अभियंता श्वेता महेश्वर, उप अभियंता शंकर सुवन मरकाम, सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, सूर्या, मनीष सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।