भिलाई। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी) घटक के तहत आवासों के आबंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन नगर निगम भिलाई के सभागार कक्ष में 12 दिसंबर 2025 को किया गया। कार्यक्रम में वैशालीनगर विधायक श्री रिकेश सेन, सभापति श्री गिरवर बंटी साहू, निगम आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष श्री भोजराज सिन्हा, एमआईसी सदस्य श्री संदीप निरंकारी, पार्षद नोहर वर्मा, सत्या देवी जायसवाल तथा आवास विभाग के नोडल अधिकारी अजीत तिग्गा की उपस्थिति में 145 हितग्राहियों की लॉटरी निकाली गई।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में कुल 1749 मकान निर्मित/निर्माणाधीन हैं, जिनमें से 1053 आवासों का आबंटन पूर्व में ही किया जा चुका है। शेष 696 मकानों में:-
वंदे मातरम, कुरूद : 26 मकान
स्वप्निल बिल्डर्स, कुरूद : 11 मकान
सूर्याविहार के पीछे, खम्हरिया : 1 मकान
रजत बिल्डर्स, शांति नगर : 3 मकान
कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे, खम्हरिया : 45 मकान
माइल स्टोन के पीछे, खम्हरिया : 59 मकान का आबंटन लॉटरी पद्धति से किया गया।
इसमें भूतल के 31 आवेदकों और अन्य तल के 114 आवेदकों, कुल 145 लोगों को आवास आवंटित किए गए। लॉटरी के बाद शेष 551 आवासों का आवंटन आगामी चरण में किया जाएगा।
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, उत्पल शर्मा, आदित्य सिंह, युक्ति देवांगन, जी. मोहन राव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।