तमिलनाडु में महिला कॉन्स्टेबल से गैंगरेप; बॉयफ्रेंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार…

तमिलनाडु। तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में 30 वर्षीय महिला पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बॉयफ्रेंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, आर्म्ड रिजर्व में पदस्थ महिला कॉन्स्टेबल शुक्रवार रात अपने बॉयफ्रेंड रोबिन के साथ बाहर गई थी। दोनों एक सुनसान स्थान पर पहुंचे, जहां वे मौजूद थे। आरोप है कि इसके बाद रोबिन ने पीड़िता के पूर्व बॉयफ्रेंड महाराजा को फोन कर मौके पर बुलाया। महाराजा अपने साथी हरिश राजन के साथ वहां पहुंचा और दोनों ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीनों आरोपियों रोबिन (28), महाराजा (25) और हरिश राजन (21) को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

महिला कॉन्स्टेबल की मेडिकल जांच कराई गई है और उन्हें आवश्यक काउंसिलिंग व अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *