भिलाई निगम में धूमधाम से मनेगा 80वां स्वतंत्रता दिवस; महापौर नीरज पाल करेंगे ध्वजारोहण…

15 अगस्त को मुख्य कार्यालय समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर होंगे ध्वजारोहण कार्यक्रम, जोन कार्यालयों में भी सुबह 7:30 बजे फहराया जाएगा तिरंगा

भिलाईनगर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। 15 अगस्त 2026 को निगम के मुख्य कार्यालय में महापौर नीरज पाल सुबह 8 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर निगम आयुक्त सुरुचि सिंह सहित निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

इसके बाद महापौर नीरज पाल शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे यूनियन कार्यालय, 9:30 बजे नेहरू नगर चौक, 10 बजे श्रीराम वाटिका खुर्सीपार और 10:30 बजे शहीद उद्यान सेक्टर-5 में ध्वजारोहण किया जाएगा।

जोन कार्यालयों में भी फहराया जाएगा तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम के सभी जोन कार्यालयों में भी सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। संबंधित जोन समिति के अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वे निगम मुख्य कार्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

निगम प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में निगम के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *