एयरपोर्ट में काम करने वाला युवक घर में फंदे पर मिला, सुसाइड नोट में लिखा प्रेमिका ने दिया धोखा: कई बॉयफ्रेंड बना रखे थे…

बॉयफ्रेंड का सुसाइड नोट: “गर्लफ्रेंड कई लड़कों से करती थी बात”, 5 साल के रिलेशन के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसमें उसने सुसाइड नोट में अपनी गर्लफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, कोमल वर्मा एयरपोर्ट में काम करता था और मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का रहने वाला था। रायपुर स्थित अपने घर में वह अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी परिजनों को 25 अप्रैल की सुबह हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने अपनी मौत के लिए देवकी साहू नाम की लड़की को जिम्मेदार ठहराया है।

नोट में युवक ने लिखा कि उसका 5 साल से रिलेशन था, लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड कई लड़कों से बात करती थी और पकड़ने पर बहाने बनाती थी। उसने यह भी लिखा कि वह “सबक सिखाने” के लिए यह कदम उठा रहा है।

युवक ने अपने परिवार को इस मामले से दूर बताते हुए लिखा कि इस घटना के लिए घरवालों का कोई दोष नहीं है।

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट, मोबाइल चैट और अन्य पहलुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *