भिलाई। शहर में एक सामान्य समझाइश इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना में बदल गया। पावर हाउस लिंक रोड इलाके में बुधवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति को बाइक चलाने पर देने वाली समझाइश महंगी पड़ गई, जब एक युवक ने उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय शुरू हुई जब मृतक 70 वर्ष के करीब बुजुर्ग व्यक्ति विक्रम राय अपने दोस्त सुनील राय अपनी बाइक से घर जा रहे थे। उसी दौरान चिराग सोनकर तेज गति में बाइक लहरा लहरा चलाने लगा । बुजुर्ग ने जैसे ही सही ढंग से बाइक चलाने के लिए समझाइश दी, वह युवक गुस्से में भड़क गया और विवाद शुरू हो गया।
बात बात में बढ़ता चला गया और युवक ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोग और छोटे बच्चे भी घटना का हिस्सा बन गए, लेकिन किसी ने समय रहते रोक नहीं पाया। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पावर हाउस लिंक रोड पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सुकांत उर्फ़ चिराग सोनकर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ हत्या (धारा 302) सहित अन्य आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यह घटना दर्शाती है कि कैसे छोटी-सी बातों पर गुस्सा और हिंसा इंसानी जान ले सकती है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए शांतिपूर्वक मार्ग अपनाएं और तनाव की स्थिति में उचित समय पर कानून लागू करने वालों से संपर्क करें।