ज्योतिष। 16 जनवरी तक धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र का एक साथ गोचर रहेगा। ज्योतिष के अनुसार चार ग्रहों की यह युति शिक्षा, कानूनी मामलों और विदेशी संबंधों में तनाव व विवाद के संकेत दे रही है। इस दौरान फैसलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जा रही है।
12 राशियों पर असर
मेष: करियर और उच्च शिक्षा से जुड़े फैसलों में सावधानी जरूरी। विदेश यात्रा में रुकावट।
वृषभ: धन और कानूनी मामलों में उलझन संभव। निवेश सोच-समझकर करें।
मिथुन: साझेदारी और रिश्तों में टकराव की स्थिति बन सकती है।
कर्क: नौकरी और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में तनाव बढ़ सकता है।
सिंह: प्रेम संबंध, संतान और शिक्षा को लेकर मतभेद संभव।
कन्या: पारिवारिक विवाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामले परेशान कर सकते हैं।
तुला: बातचीत और दस्तावेज़ों में सावधानी बरतें, गलतफहमी हो सकती है।
वृश्चिक: धन खर्च बढ़ेगा, आर्थिक निर्णयों में संयम जरूरी।
धनु: आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान संभव।
मकर: मानसिक तनाव और अनावश्यक चिंताएं परेशान कर सकती हैं।
कुंभ: मित्रों और सामाजिक दायरे में मतभेद की आशंका।
मीन: करियर और मान-सम्मान को लेकर चुनौतियां सामने आ सकती हैं।