भिलाई में 16 मई को शनि देव प्राकट्य महोत्सव का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

भिलाई। शहर में आस्था और भक्ति का माहौल बनने जा रहा है। आगामी 16 मई 2026 (शनिवार) को शनि देव प्राकट्य महोत्सव का एक दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम शनेश्वर धाम शनि मंदिर सेवा समिति द्वारा सेक्टर-6, सड़क 33 स्थित मंदिर परिसर में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, इस विशेष अवसर पर श्रद्धालु भगवान शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्य के भागीदार बन सकेंगे। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पं. रविशंकर मिश्रा एवं अन्य विद्वान आचार्यों के सानिध्य में संपन्न होंगे। साथ ही पं. गोविंद प्रसाद शर्मा की उपस्थिति में विधिवत पूजन कराया जाएगा।

इस आयोजन के संरक्षक सांसद विजय बघेल हैं, जबकि वरिष्ठ सलाहकार के रूप में योगेन्द्र सिंह का मार्गदर्शन रहेगा। आयोजन समिति में कई गणमान्य नागरिक जिनमें कमलेश दुबे, रजनीकांत पांडेय, दिनेश जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, अरुण उपाध्याय, राकेश सिंह, राजीव राय, अशोक जैन, संतोष सराफ, नरेश यादव, हरिश्चंद्र कनौजिया शामिल है जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

समिति ने शहर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

📍 स्थान: सड़क 33, सेक्टर-6, भिलाई
📅 तारीख: 16 मई 2026 (शनिवार)

धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *