कृषि विभाग ने किसानों से मांगे आवेदन, निर्धारित प्रपत्र में भरकर करना होगा जमा
उत्तर बस्तर कांकेर। कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’ के लिए पात्र किसानों से 31 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक किसान आवेदन पत्र प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा सह उप संचालक कृषि कार्यालय, कांकेर से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर 31 जुलाई तक कार्यालय में जमा करना होगा।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए किसान समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
पुरस्कार से संबंधित पात्रता, नियम एवं अन्य विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।