शामली। यूपी के शामली जिले में एक ऐसा दिलफेक चोर पकड़ा गया, जिसकी कहानी सुनकर ASP तक अपनी हंसी नहीं रोक पाए। शामली के भूरा खुर्द गांव के इस चोर का नाम है आसिफ अली जिसने झारखंड की कैपिटल यूनिवर्सिटी से बैचलर आफ लॉ की डिग्री हासिल की है, और पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट है, पिता का नाम शराफत अली जो किसान हैं, रोज़ की कमाई 3 से 4 हजार रुपए, लेकिन दिल इतना बड़ा कि तीन-तीन गर्लफ्रेंड पाल बैठा, और यहीं से शुरू हुई गड़बड़।
क्लिनिक पर इलाज कराने आईं गांव की लड़कियों से बातचीत हुई दोस्ती बढ़ी और फिर एक-एक कर तीन अफेयर शुरू हो गए। क्लिनिक के अंदर इलाज, क्लिनिक के बाहर टाइम-पास, और फिर शुरू हुई घूमने-फिरने की फरमाइशें खर्चे और डिमांड पर डिमांड। आसिफ ने पुलिस को बताया कि मैं मना भी नहीं कर पाता था, फरमाइशें पूरी करते-करते मेरी जेब खाली हो गई।
जब प्यार पड़ा भारी, तो चोरी का बना प्लान तीन-तीन अफेयर के खर्च ने जब कमर तोड़ी तो आसिफ ने सहारनपुर में रहने वाले दोस्त सचिन से हाथ मिला लिया। और फिर 8 दिसंबर की रात दोनों ने मिलकर आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल से नेबुलाइजर मशीन, LED टीवी, मीटर समेत कुल 24 सामान चोरी कर लिए। लेकिन CCTV ने बिगाड़ दिया सारा रोमांस, कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई। अगले ही दिन चीफ फार्मासिस्ट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की जिसके तहत आसिफ अली और सचिन को गिरफ्तार कर लिया साथ ही चोरी में इस्तेमाल कार भी बरामद की।
ASP का सवाल बना कहानी का सुपरहिट सीन, गिरफ्तारी के बाद ASP सुमित शुक्ला ने हल्के अंदाज़ में पूछा- बताओ कितनी गर्लफ्रेंड हैं? आसिफ: बस तीन हैं साहब-इतना सुनते ही ASP मुस्कुरा दिए थाने में बैठे लोग भी हंस पड़े। पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है, दोनों आरोपी जेल भेजे गए हैं साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।