झाड़फूंक के बहाने नाबालिक से दुष्कर्म, बाडू बैगा परमेश्वर बघेल गिरफ्तार…

दुर्ग। दुर्ग थाना नंदिनी नगर पुलिस ने 25 दिसंबर 2025 को एक नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी ने झाड़फूंक कराने के बहाने पीड़िता को अकेला कर डराया-धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना की जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 को पीड़िता की मां ने अपनी नाबालिक बेटी का स्वास्थ्य खराब होने पर परसबोड़, बेमेतरा निवासी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा को इलाज और झाड़फूंक कराने के लिए घर बुलाया था।

रिपोर्ट में बताया गया कि झाड़फूंक के दौरान आरोपी ने नाबालिक को नींबू फेंकने का बहाना बनाकर अपने साथ घर से थोड़ी दूर लगी नर्सरी में ले जाकर डराया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 345/2025 के तहत धारा 64(2)(1), 351(3) BNS, 6 Pasco Act में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा, उम्र 25 साल, निवासी परसबोड़, थाना साजा, जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने घटना को स्वीकार किया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *