चेन लाइटिंग, मंदिर सौंदर्यकरण समेत बुनियादी सुविधाओं के कार्य होंगे शुरू, क्षेत्रवासियों में खुशी
भिलाई नगर। भिलाई नगर के वार्ड 48 में विकास कार्यों को नई गति मिली है। क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र यादव ने विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि पंप हाउस क्षेत्र में चेन लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे न केवल इलाके की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि सुरक्षा भी मजबूत होगी। इसके साथ ही अन्य आवश्यक बुनियादी कार्यों को भी जल्द शुरू करने की बात कही गई, जिनसे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए मंदिर प्रांगण के सौंदर्यकरण का निर्णय भी लिया गया है। इससे धार्मिक स्थल और अधिक आकर्षक व सुविधाजनक बनेगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और विधायक का आभार जताया। लोगों ने इन विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे वार्ड 48 की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।
इस मौके पर वार्ड पार्षद शुभम झा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू खान, जिला उपाध्यक्ष डी. कामराजु, बादल डे, गुणानंद झा, मोहम्मद फिरोज गौस, अयूब मंसूरी, अयूब खान, प्रशांत सिंह, विक्रम सिंह चीमा, ओंकार लहरे, पवन कोसले, नवीन अग्रवाल, मैनुद्दीन खान, ज्ञानेश्वर शर्मा, एम. लोकनाथ राव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं एवं आमजन उपस्थित रहे।