अनुराग ठाकुर, अन्नामलाई और सुनील बंसल जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं; युवा और अनुभवी चेहरों का होगा संतुलन
राजनीती। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया पूरी होते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जल्द ही अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नई टीम में युवा जोश और अनुभवी नेताओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। इस संभावित सूची में अनुराग ठाकुर, के. अन्नामलाई और सुनील बंसल जैसे प्रमुख नेताओं के नाम चर्चा में हैं।
बताया जा रहा है कि यह बदलाव आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने और संगठन को ज्यादा सक्रिय बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व युवाओं को अधिक जिम्मेदारी देने के साथ-साथ अनुभवी नेताओं के अनुभव का भी लाभ उठाना चाहता है।
BJP इस नई टीम के जरिए आने वाले चुनावों के लिए अपनी तैयारी को और धार देने की कोशिश में है, जिससे संगठनात्मक स्तर पर मजबूती और बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।