IPL 2026 में बड़ा विवाद: रघुवंशी के आउट पर MCC का बड़ा फ़ैसला…

ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड पर उठे सवालों के बीच अंपायर के फैसले को बताया सही

नई दिल्ली‌। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां अंगकृष्ण रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के तहत आउट दिया गया।

इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में बहस छिड़ गई, लेकिन मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब ने अब अंपायर के निर्णय का समर्थन किया है।

MCC के मुताबिक, बल्लेबाज का रन लेते समय दिशा बदलना और गेंद की लाइन में आना “जानबूझकर किया गया कार्य” माना गया, जो नियमों के तहत आउट की श्रेणी में आता है।

यह घटना कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मैच के दौरान हुई, जिसने मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक विवाद खड़ा कर दिया।

फैसले के बाद KKR कैंप में नाराजगी देखने को मिली, जबकि क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच भी राय बंटी हुई है।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर क्रिकेट के नियमों और उनके इस्तेमाल पर बड़ी बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *