वैज्ञानिकों का खुलासा-पृथ्वी बराबर नहीं ठंडी हो रही, महासागर और ज़मीन बना रहे बड़ा फ़र्क
छत्तीसगढ़ । वैज्ञानिकों ने पृथ्वी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। नई रिसर्च के मुताबिक़, धरती एक समान तरीक़े से ठंडी नहीं हो रही, बल्कि इसका एक हिस्सा तेज़ी से ठंडा हो रहा है जबकि दूसरा हिस्सा गर्मी को ज़्यादा समय तक संभालकर रख रहा है।
रिसर्च बताती है कि प्रशांत महासागर वाला हिस्सा (Pacific side) ज़्यादा तेजीऊ से अपनी गर्मी खो रहा है, जबकि अफ्रीका-एशिया जैसे महाद्वीपीय हिस्से गर्मी को ज़्यादा समय तक रोककर रखते हैं।
इसकी बड़ी वज़ह ज़मीन और समुद्र की बनावट है। समुद्र के नीचे की परत पतली होती है, जिससे अंदर की गर्मी जल्दी बाहर निकल जाती है, जबकि महाद्वीप मोटी परत की वज़ह से गर्मी को “थर्मस” की तरह रोककर रखते हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्रक्रिया लाखों-करोड़ों सालों से चल रही है और इससे ज्वालामुखी, टेक्टोनिक प्लेट्स और धरती की आंतरिक गतिविधियों पर असर पड़ता है।
हालांकि, इसका सीधा असर अभी इंसानों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी या मौसम पर नहीं दिखेगा, लेकिन यह धरती के भविष्य और उसके विकास को समझने में बेहद अहम है।
यह ख़ोज बताती है कि हमारी पृथ्वी अंदर से कितनी जटिल है और अभी भी इसके कई रहस्य वैज्ञानिकों के लिए पहेली बने हुए हैं।