मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ा मील का पत्थर; भारत की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन ने शुरू किया काम…

विक्रोली से शुरू हुई 6 किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को मिल रही रफ्तार, 2027 तक पहले सेक्शन के उद्घाटन की तैयारी तेज

मुंबई – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में एक और बड़ा इंजीनियरिंग माइलस्टोन जुड़ गया है। मुंबई के विक्रोली क्षेत्र में देश की अब तक की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन (TBM) ने सुरंग की खुदाई का काम शुरू कर दिया है।

यह विशाल मशीन करीब 6 किलोमीटर लंबी एक सिंगल-ट्यूब सुरंग बनाएगी, जिसमें अप और डाउन दोनों ट्रैक एक ही टनल में होंगे। यह हिस्सा मुंबई अंडरग्राउंड सेक्शन का सबसे अहम भाग माना जा रहा है।

पूरे मुंबई अंडरग्राउंड रूट में लगभग 21 किलोमीटर लंबी सुरंग बननी है, जिसमें से बड़ा हिस्सा TBM तकनीक से तैयार किया जा रहा है। इसमें 7 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के नीचे (ठाणे क्रीक) से होकर गुजरेगा, जो भारत की पहली अंडरसी रेल टनल होगी।

इंजीनियरिंग विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में इस्तेमाल हो रही TBM मशीनें 3000 टन से भी अधिक वजन वाली हैं और इन्हें शहरी घनी आबादी, नदियों और मेट्रो इलाकों के नीचे बेहद सटीकता के साथ चलाया जा रहा है।

सरकारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर लगभग 80% तक पूरा हो चुका है और 2027 में इसके पहले सेक्शन के शुरू होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *