नोएडा। नोएडा में वैलेंटाइन डे के अवसर पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां एक क्रिकेट प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।
मृतक युवक का नाम सुमित (32 वर्ष) था, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी था और स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेलता था। उसकी प्रेमिका रेखा (26 वर्ष), नोएडा के सलारपुर गांव की रहने वाली थी। दोनों के बीच करीब 15 साल पुराना रिश्ता था, जो प्रेम से शादी तक पहुंचने वाला था। हाल ही में दोनों के बीच अनबन बढ़ गई थी, जिसके कारण यह कदम उठाया गया।
दोपहर करीब 2 बजे सुमित ने रेखा को कार में बिठाया और सेक्टर 107 के एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने पहले रेखा को सिर में गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने सूचना दी, तो पुलिस पहुंची। कर अंदर से लॉक द पुलिस वालों ने कांच तोड़कर अंदर झांका तो कार के अंदर खून से सना नजारा था, सुमित के हाथ में पिस्टल थी और दोनों के सिर में गोली लगी थी। प्रारंभिक जांच में मर्डर विद सुसाइड का मामला बनता दिखा।
सुमित के भाई ने बताया कि उन्होंने रेखा के लिए नोएडा में 1 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीद दिलाया था और दीवाली पर नई कार भी गिफ्ट की।
परिवार का कहना है कि लड़की पक्ष ने सुमित को धोखा दिया और शादी से मुकर गए। सुमित के अंतिम मैसेज में भी धोखे का जिक्र था। भाई ने पुलिस से न्याय की मांग की है।
नोएडा पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम बुलाई। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रेम प्रसंग में विवाद मुख्य वजह लग रही है, लेकिन हथियार का स्रोत जांच का विषय है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की।