देवर-भाभी का दिल दहला देने वाला साज़िशी खेल: चॉकलेट डे को बनाया पति की हत्या डे…

आगरा। 14 फरवरी 2026: चॉकलेट डे के दिन एक प्यार और धोखे की खौफनाक कहानी ने लोधई गांव को हिला कर रख दिया। 24 वर्षीय लवकेश, जो बिजली मिस्त्री और पांच बहनों में इकलौता भाई था, अपनी ही पत्नी गौरी और उसके चचेरे देवर सुंदर के हाथों मार दिया गया।

गौरी और सुंदर के बीच 5 महीने से चल रहे अवैध संबंधों ने अंधेरे में जान लेने की साजिश को जन्म दिया।

9 फरवरी की रात लगभग 1 बजे गौरी ने सुंदर को घर बुलाया। लवकेश ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध करने पर सुंदर ने तकिए से लवकेश का मुंह दबा दिया और गौरी ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए।

दम घुटने से लवकेश की मौत हो गई। फिर दोनों ने शव को पंखे से लटका कर आत्महत्या दिखाने की घिनौनी कोशिश की।

परिजनों के संदेह के बाद पुलिस ने जांच की। गौरी ने कबूलनामा दिया, और सुंदर को मार्केट से पकड़ा गया।

हत्या का तकिया और फंदा बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। कॉल डिटेल और चैट ने अवैध संबंध और साज़िश की पुष्टि की।

दोनों के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना) आदि में मुकदमा दर्ज, और कोर्ट ने जेल भेज दिया।

परिवार की टूटी दुनिया:
लवकेश की हत्या ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। परिवार अब 3 साल के पोते की देखभाल कर रहा है, जो मां-बाप दोनों की याद में रोज़ रोता है।

गौरी ने पुलिस को बताया की लोकेश बहुत अच्छे पति थे घर में सभी अच्छे थे लेकिन घबराहट में हमसे ये अपराध हो गया, वहीं सुंदर का कहना है कि प्यार भी खो गया और भाई भी खो दिया मुझे अफसोस है।

ये कहानी सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि भरोसे और धोखे का घातक परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *