भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू स्थित BSNL चौक के पास भयानक कार दुर्घटना हुआ है। करीब दोपहर 1.25 बजे की ये घटना है जिसमें तेज रफ्तार नीली ग्रैंड विटारा, कार नंबर CG 04 QB 4208 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। घटना इतनी भयानक थी कि आगे का पहिया भी अलग हो गया है और कार श्रतिग्रस्त हो गई है। सीट बेल्ट लगा होने के कारण और एयर बैग्स खुलने की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई।
घटना में मौजूद लोगों ने तत्काल घटना को देखते हुए BSP कर्मचारी को बाहर निकाला और अभी घायल व्यक्ति को sec –9 हॉस्पिटल उपचार के लिए लेके गए है। घायल व्यक्ति का नाम सुमंत भट्टाचार्जी (Sumantha Bhattacharjee) जो CAS & CWP डिपार्टमेंट में जनरल मैनेजर (GM) के पद पर है।
निष्कर्ष: गाड़ी धीरे चलाए, सावधानी से चलाए और सीट बेल्ट हमेशा लगा के रखे ताकि खुद को और अन्य किसी को दुर्घटना से बचा सकते है।