IPL में ‘इम्पैक्ट’ बना सवाल: शार्दुल ठाकुर का इस्तेमाल देखकर उठे बड़े सवाल
मुंबई। IPL 2026 के एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस का एक फैसला चर्चा का विषय बन गया, जब शार्दुल ठाकुर को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर उतारा गया, लेकिन उन्होंने ना बल्लेबाजी की और ना ही गेंदबाजी।
यह मुकाबला सनराइज हैदराबाद के खिलाफ खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन टीम उसे डिफेंड नहीं कर पाई।
हैरानी की बात यह रही कि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आने के बावजूद शार्दुल ठाकुर को एक भी ओवर नहीं दिया गया और ना ही उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं और इसे “समझ से परे” बताया है।
बताया जा रहा है कि यह IPL इतिहास का ऐसा दुर्लभ मामला है, जब कोई इम्पैक्ट प्लेयर मैच में कोई भूमिका निभाए बिना ही मैदान पर रहा।
इस घटना के बाद IPL के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम और टीम की रणनीति पर नई बहस शुरू हो गई है।