यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल तय: आलोक सिंह बने नए DG, कई अहम पद खाली…

नीरा रावत की रिटायरमेंट के बाद प्रमोशन, अब बड़े स्तर पर तबादलों और नई नियुक्तियों की तैयारी

लखनऊ। लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े प्रशासनिक बदलाव की आहट तेज हो गई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को डीजी पद पर प्रमोशन दिया गया है, जिसके बाद विभाग में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आलोक सिंह 1 मई से डीजी का कार्यभार संभालेंगे। उनके प्रमोशन के बाद पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण पद खाली हो गए हैं।

डीजी नीरा रावत के सेवानिवृत्त होने के बाद यह बदलाव हुआ है, जिससे शीर्ष स्तर पर नई तैनातियों का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में आईजी, एडीजी और अन्य वरिष्ठ स्तर पर भी बड़े पैमाने पर तबादले और पदोन्नति सूची जारी हो सकती है।

माना जा रहा है कि इस फेरबदल से यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली में नए बदलाव और जिम्मेदारियों का पुनर्गठन देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *