43 वर्षों की सेवा का उत्सव: जयदीप गैस एजेंसी के नवनिर्मित शोरूम का भव्य उद्घाटन: ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा…

भिलाई। मेघ गंगा ग्रुप के अंतर्गत संचालित जयदीप गैस एजेंसी (HP Gas) ने अपनी 43 वर्षों की भरोसेमंद सेवा यात्रा में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए सेक्टर-10 मार्केट, भिलाई में नवनिर्मित शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह शोरूम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा और सहज अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंगेश एम. डोंगरे, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, रायपुर LPG क्षेत्रीय कार्यालय रहे। विशेष अतिथि के रूप में मनोज कुमार मंडल, वरिष्ठ क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक, भिलाई LPG की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि एलपीजी केवल ईंधन नहीं, बल्कि हर घर की सुरक्षा, सुविधा और जीवनशैली का अहम हिस्सा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे हर घर तक पहुँचाने की जो पहल की गई है, उसमें जयदीप गैस एजेंसी जैसी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। पिछले 43 वर्षों से एजेंसी ने निष्ठा और भरोसे के साथ समाज की सेवा की है, जो प्रशंसनीय है।

Megh Ganga Group के चेयरमैन मनीष पारख ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा सफर केवल गैस सिलेंडर पहुँचाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर घर से विश्वास और रिश्ते बनाने का रहा है। समाज द्वारा मिले सहयोग और भरोसे ने ही हमें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

नवनिर्मित शोरूम को आधुनिक तकनीक, बेहतर कस्टमर सर्विस और तेज़ प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को पहले से अधिक सुगम और भरोसेमंद सेवाएं मिल सकें।

कार्यक्रम का संचालन निरमल पारख एवं संजय देशलहारा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर RSVP के रूप में मनीष पारख, नितेश पारख, निलेश पारख, अविश पारख सहित Megh Ganga परिवार उपस्थित रहा।

साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, उपभोक्ताओं और व्यापारिक सहयोगियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

अंत में जयदीप गैस एजेंसी के सदस्यों ने संकल्प दोहराया कि आने वाले वर्षों में भी ईमानदारी, जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ हर घर तक सुरक्षित और भरोसेमंद एलपीजी सेवा पहुँचाई जाती रहेगी।

मेघ गंगा ग्रुप: सामाजिक दायित्वों के साथ निरंतर अग्रसर

मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर का एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक समूह है, जिसकी नींव मनीष पारख द्वारा रखी गई।

समूह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस (NABL व NABH मान्यता प्राप्त), महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो-डिज़ाइन एनीथिंग, TISD-द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन, इमेजेस, KAC गेटवे ऑफ ग्लोबल एजुकेशन, वनक्कम कैफे, FADE जैसी इकाइयाँ संचालित की जा रही हैं।

पिछले दो वर्षों (2025) में मेघ गंगा ग्रुप की प्रमुख उपलब्धियां

मोर शहर-मोर जिम्मेदारी अभियान के तहत दुर्ग शहर के गांधी चौक, शहीद चौक, राजेंद्र प्रसाद चौक और वाय-शेप ब्रिज स्थित चौकों का पुनर्निर्माण।

स्वच्छता के मापदंडों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल, छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मान।

स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु धन्वंतरि अवार्ड से सम्मानित।

लाइफकेयर डायग्नोसिस में नवीन तकनीक और अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *