भिलाई। छत्तीसगढ़ के सेक्टर-10 झंडा चौक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य ध्वजरोहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेक्टर-10 के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक श्री बृजलाल धृतलहरे रहे, जिन्होंने राष्ट्रध्वज फहराकर समारोह की शोभा बढ़ाई।
यह आयोजन यूथ स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष तारिक खान सहित एम. रवि, बी. बीजू, असलम, अब्राहम, इज़हार आलम, सनमुख श्रीनिवास, मोहित कृष्णा, अभय खेवार, सालोमन और पी. करण का विशेष सहयोग रहा।
ध्वजरोहन के पश्चात बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित नागरिकों ने आयोजन की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में देशप्रेम, एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।