वरिष्ठ कांग्रेसी गगन त्रिपाठी एवं गणमान्य नागरिकों ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया, कहा -एक बनें नेक बनें…

हुडको भारत माता उद्यान में 77वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया, संविधान रक्षा की शपथ

भिलाई। 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज हुडको भारत माता उद्यान में हुडको वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तिरंगा फहराकर उपस्थित लोगों ने भारतीय संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।
ध्वजारोहण का गौरव निगम के कर्मचारियों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों (कर्मचारियों) का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।

समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी गगन त्रिपाठी सहित अनिल सरना,अमित पुरोहित लोकेश साहू, समसुल, हरीश सिंह ठाकुर, डी श्याम कुमार, सुशील इंदिकुला, , अनिल बेडेकार , नजिम् अली, नारायण पाटिल, मसूद अहमद खां, कुंभकरण, अग्नु, अभिषेक, सरिता, ज्योति निलेश्वरी रश्मि सहित वार्ड के सेकड़ो गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम देशभक्ति और सामाजिक सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा, जिसमें स्थानीय नागरिकों और संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *