एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के संकेत, तमिलनाडु में नया समीकरण और केरल में कड़ा मुकाबला
राजनीति। देश के चर्चित Today’s Chanakya Exit Poll 2026 में कई राज्यों के राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को भारी बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव माना जा रहा है।
तमिलनाडु में DMK गठबंधन को फिर से सत्ता में वापसी का अनुमान है, हालांकि अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने भी अच्छा प्रदर्शन कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।
केरल में मुकाबला बेहद करीबी बताया जा रहा है, जहां UDF और LDF के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
वहीं असम में NDA गठबंधन की मजबूत वापसी और स्पष्ट बढ़त का अनुमान जताया गया है।
कुल मिलाकर एग्जिट पोल के नतीजे देश के चार प्रमुख राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक रुझानों की ओर इशारा कर रहे हैं।