एग्जिट पोल पर ममता का सीधा हमला: बंगाल में हमारी ही सरकार बनेगी, BJP का सपना टूटेगा: BJP को बढ़त दिखाने वाले सर्वे पर बोली 4 मई को असली नतीज़ा सामने आएगा…

माँ, माटी, मानुष’ के नाम पर जीत का दावा, एग्जिट पोल को बताया भ्रामक

पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के नतीजों को पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है। उन्होंने साफ़ कहा कि राज्य में एक बार फ़िर उनकी पार्टी ही सरकार बनाएगी और ‘माँ, माटी, मानुष’ की जीत होगी।

दरअसल, हाल ही में जारी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दिखाई गई है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। लेकिन ममता बनर्जी ने इन अनुमानों को ग़लत बताते हुए कहा कि ये जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल का मक़सद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराना है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अंतिम नतीजों में तृणमूल कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और मतगणना तक निगरानी बनाए रखने की अपील भी की है। उन्होंने भरोसा जताया कि 4 मई को आने वाले असली नतीजे सभी एग्जिट पोल को ग़लत साबित कर देंगे।

वहीं दूसरी ओर, कई एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलने के दावे किए गए हैं, जिससे मुक़ाबला बेहद कांटे का माना जा रहा है।


बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल

में BJP को बढ़त

ममता बनर्जी ने नतीजों को सिरे से नकारा

TMC ने बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया

4 मई को आएंगे असली चुनाव परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *