चन्नी ने दिखाया दम, समर्थकों ने हाईकमान के सामने रखी बड़ी मांग…

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में शुक्रवार को उनके मोरिंडा स्थित आवास पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता जुटे। इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने कांग्रेस हाईकमान से चन्नी को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की।

समर्थकों का कहना था कि वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाने के लिए चन्नी के नेतृत्व की जरूरत है। कई नेताओं ने दावा किया कि जनता भी यही चाहती है और पार्टी को संगठन में बदलाव पर विचार करना चाहिए।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब कांग्रेस हाईकमान ने हाल ही में पंजाब संगठन में फेरबदल करते हुए अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा और चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके बावजूद चन्नी समर्थकों का यह शक्ति प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस में जारी गुटबाजी की ओर इशारा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *